
चंडीगढ, 7 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता): Blast उत्तर गोवा के अर्पोरा गांव में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक नाइटक्लब में सिलेंडर ब्लास्ट के कारण भयानक आग लग गई. हादसे में 23 लोगों की मौत की खबर है. पुलिस ने बताया कि राज्य की राजधानी पणजी से करीब 25 किमी दूर एक मशहूर पार्टी वेन्यू बिर्च बाय रोमियो लेन में आधी रात के बाद आग लगी, जो पिछले साल ही खुला था। Goa Night Club
पीएम मोदी के पोस्ट पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि अर्पोरा में हुए दुखद आग हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे बात की और हालात की जानकारी ली। सावंत ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को पूरे घटनाक्रम और मौके पर चल रहे राहत कार्यों की जानकारी दी। सीएम ने कहा कि इस मुश्किल समय में गोवा सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध करा रही है। Goa Night Club























