
Chandigarh News” सबसे बड़ी फर्नीचर मार्केट पर आज चलेगा बुलडोजर
116 दुकानों पर होगी कार्रवाई, जानें क्या है वजह
डीसी ने अफसरों को दिए निर्देश
चंडीगढ, 20 जुलाई (विश्ववार्ता) Chandigarh के सेक्टर-53 स्थित फर्नीचर मार्केट पर आज, 20 जुलाई को सुबह 7 बजे बुलडोजर चलेगा। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव की अध्यक्षता में प्रस्तावित अतिक्रमण हटाओ अभियान की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
हाईकोर्ट ने सुनवाई की दी तारीख: मार्केट पर कार्रवाई की खबर सुनते ही फर्नीचर व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है. दुकानदारों ने बीजेपी नेता संजय टंडन के साथ भी शुक्रवार को मुलाकात की थी. वहीं, हाईकोर्ट में भी कार्रवाई नहीं करने की गुहार लगाई गई है. हाईकोर्ट में 22 जुलाई को सुनवाई की तारीख दी है. लेकिन प्रशासन की ओर से 20 जुलाई को मार्केट तोड़ने का ऐलान किया जा चुका है।
फर्नीचर एसोसिएशन के प्रधान का कहना है कि हमारी ओर से हर रास्ता अपनाया जा चुका है. जहां हम अपने कारोबार को बचा सकते थे. उन्होंने कहा कि 30 जनवरी को प्रशासन के साथ हुई बैठक में सभी से वादा किया गया था कि हमें सेक्टर-56 में बाकायदा ब्लॉक मार्केट बनाकर देंगे. जहां हम सभी एक समय में ही अपनी दुकान दोबारा बसा पाएंगे. व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें ब्लॉक मार्केट का प्लान बनाकर दें. इसके बाद वे सभी कारोबारी मिलकर डीसी रेट पर जमीन खरीदेंगे।






















