
ईरान जाने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी
बहुत ज़रूरी न हो तो, न जाएँ ईरान; भारत सरकार ने देशवासियों से की अपील
चंडीगढ, 16 जुलाई (विश्ववार्ता) ईरान में भारतीय दूतावास ने बुधवार को एक ट्रेवल एडवाइजरी जारी कर भारतीय नागरिकों से ईरान के गैर ज़रूरी सफ़र से बचने की सलाह दी है. यह परामर्श पिछले कई हफ़्तों में ईरान में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के बीच जारी किया गया है.
ईरान में वर्तमान में मौजूद भारतीय नागरिक जो वापस भारत लौटना चाहते हैं,
भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “पिछले कई हफ्तों में सुरक्षा संबंधी घटनाक्रमों को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे ईरान की गैर-जरूरी यात्रा करने से पहले उभरती स्थिति पर सावधानीपूर्वक विचार करें.”
इसके अलावा दूतावास ने भारतीयों को यह भी सलाह दी है कि वो ईरान में बदलती परिस्थितियों पर नजर रखें और भारतीय अधिकारियों द्वारा जारी किसी भी अपडेटेड सलाह का पालन करें. वर्तमान में जो भारतीय ईरान में रह रहे हैं और वापस भारत लौटना चाहते हैं, उनके लिए दूतावास ने कहा है कि विकल्प उपलब्ध हैं. पोस्ट में कहा गया है, “वे भारतीय नागरिक जो पहले से ही ईरान में हैं और वापस (भारत) जाना चाहते हैं, वे कमर्शियल फ्लाइट और नौका विकल्पों का लाभ उठा सकते हैं जो अभी उपलब्ध हैं.”






















