
इस Film Actor पर टूटा दुख का पहाड, पिता का हुआ निधन
लिखा, “लव यू डैड। मैं आपको बहुत मिस करूंगा
मुंबई, 5 मार्च (विश्व वार्ता): Film Actor Karanvir Bohra के पिता और फिल्म प्रोड्यूसर महेंद्र बोहरा का निधन हो गया है। उनके बेटे करणवीर ने सोशल मीडिया के ज़रिए उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। इस पर फैंस के भी कई कमेंट्स आ रहे हैं और वे अपना दुख शेयर करते हुए एक्टर को दिलासा दे रहे हैं।
करणवीर ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने पिता को याद किया। उन्होंने लिखा, “लव यू डैड। मैं आपको बहुत मिस करूंगा। जिसने भी अपने माता-पिता को खोया है, वह जानता है कि यह दर्द कैसा होता है, लेकिन इस दुख के बीच, मुझे इस बात का सुकून है कि आपने एक अच्छी और पूरी ज़िंदगी जी है।” Film Actor
उन्होंने आगे लिखा, “आप हमेशा कहते थे कि आप इस दुनिया से शांति से और बिना किसी तकलीफ के जाना चाहते हैं। वही हुआ।” उन्होंने कहा, “आपने मुझे और दीदी को सिखाया कि हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों, उम्मीद नहीं छोडऩी चाहिए। अगर आप गिरते हैं, तो फिर से उठ खड़े होना चाहिए। ज़िंदगी जोश और पॉजिटिविटी के साथ जीनी चाहिए।” Karanvir Bohra
करणवीर ने यह भी कहा कि उनके पिता ने उन्हें सपने देखना और कड़ी मेहनत करना सिखाया। आपको बता दें कि महेंद्र बोहरा लंबे समय तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे। उन्होंने ‘तेजा’ और ‘प्यार का कर्ज’ जैसी फिल्मों में प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया था। Karanvir Bohra
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























