FIFA World Cup:2026 स्पेन ने रोमांचक मैच में फ्रांस को दी 2-0 से मात
स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में किया प्रवेश
चंडीगढ, 15 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) फीफा विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। डलास स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्पेन ने शुरुआत से ही अनुशासित खेल दिखाया और फ्रांस की मजबूत आक्रमण पंक्ति को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। स्पेन ने सेमीफाइनल को 2-0 से जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। 2010 की चैंपियन स्पेन का यह फीफा विश्व कप में दूसरा फाइनल होगा। फ्रांस की टीम फीफा विश्व कप में लगातार तीसरा फाइनल खेलना चाहती थी कि उनका सपना टूट गया।
अंतिम सीटी बजते ही स्पेन के खिलाड़ियों और समर्थकों में जश्न का माहौल छा गया, जबकि फ्रांस की टीम निराश नजर आई। इस जीत के साथ स्पेन फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। दूसरी ओर, फ्रांस अब तीसरे स्थान के मुकाबले में खेलेगा। spain beat france to reach the final of the fifa world cup 2026
स्पेन ने मैच के 22वें मिनट में ही बढ़त बना ली। टीम को पेनल्टी मिली और स्ट्राइकर मिकेल ओयारजाबल ने इसपर गोल दाग दिया। ओयारजाबल का यह टूर्नामेंट में 5वां गोल था। लुकास डिग्ने ने लामिन यमाल पर बॉक्स के अंदर फाउन किया था। इसकी वजह से स्पेन को पेनल्टी मिली। डिफेंडर की भूमिका में खेलने वाले पेड्रो पोरो ने 58वें मिनट में स्पेन की बढ़त को दोगुनी कर दी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























