FIFA World Cup: दूसरे Semi Final में Argentina and England होंगे आमने-सामने
– मैच आज रात 12:30 pm IST से होगा शुरू
चंडीगढ, 15 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) वर्ल्ड कप के दूसरे सेमी-फ़ाइनल में अर्जेंटीना और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे। दूसरा सेमी-फ़ाइनल गुरुवार, 16 जुलाई को अटलांटा स्टेडियम में खेला जाएगा, जो 12:30 pm IST से शुरू होगा। इस मैच में सबकी नज़रें लियोनेल मेसी और हैरी केन पर होंगी। मेसी इस वर्ल्ड कप में 8 गोल के साथ गोल्डन बूट की रेस में दूसरे नंबर पर हैं। इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने अब तक 6 गोल किए हैं।
दोनों टीमों ने अब तक 14 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इंग्लैंड ने 6 जीते हैं, जबकि अर्जेंटीना ने 3 जीते हैं, 5 मैच ड्रॉ रहे हैं। वर्ल्ड कप हिस्ट्री में दोनों टीमों के बीच यह छठा मैच होगा। पिछले पांच मैचों में, इंग्लैंड ने 3 और अर्जेंटीना ने 2 जीते हैं। Argentina and England
दोनों टीमों के संभावित खिलाड़ी: इंग्लैंड: जॉर्डन पिकफोर्ड, काइल वॉकर, जॉन स्टोन्स, मार्क गुये, कीरन ट्रिपियर, डेक्लान राइस, कोबे मेनू, बुकायो साका, जूड बेलिंगहैम, फिल फोडेन, हैरी केन।
अर्जेंटीना: एमी मार्टिनेज, नाहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, निकोलस ओटामेंडी, निकोलस टैग्लियाफिको, रोड्रिगो डी पॉल, एंजो फर्नांडीज, एलेक्सिस मैकएलिस्टर, लियोनेल मेस्सी, जूलियन अल्वारेज़, निकोलस गोंजालेज। Argentina and England will face each other in the second semi-final
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishawwarta.in/























