Fifa World Cup: आज पहले सेमीफाइनल में France vs Spain का होगा आमना-सामना
चंडीगढ, 14 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) : फ्रांस और स्पेन 20 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगे। 2026 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल बुधवार को दोपहर 12:30 बजे डलास स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें आखिरी बार 2006 में वर्ल्ड कप में खेली थीं, जब फ्रांस ने राउंड ऑफ 16 में स्पेन को 3-1 से हराया था। दोनों टीमों ने कुल 38 मैच खेले हैं, जिसमें स्पेन ने 18 और फ्रांस ने 13 जीते हैं, जबकि सात मैच ड्रॉ रहे हैं।
फ्रांस के कप्तान काइलियन एम्बाप्पे शानदार फॉर्म में हैं। वह मौजूदा वर्ल्ड कप में आठ गोल के साथ गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे हैं। स्पेन की उम्मीदें 19 साल के स्टार लैमिन यामल पर टिकी होंगी।
यामल ने पूरे टूर्नामेंट में कई बेहतरीन मौके बनाए हैं, हालांकि उन्होंने अब तक सिर्फ एक गोल किया है। दोनों टीमें पिछली बार 2025 नेशंस लीग सेमीफाइनल में खेली थीं, जहां स्पेन ने 5-4 से जीत हासिल की थी। उस मैच में यमल ने दो गोल किए थे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























