Fifa World Cup 2026: फुटबॉल के सबसे बड़े महाकुंभ फीफा विश्वकप-2026 का आज होने जा रहा है आगाज
क्या आखिरी बार आमने-सामने होंगे मेसी और रोनाल्डो ?
चंडीगढ, 11 जून (विश्ववार्ता) 23वां FIFA मेंस वर्ल्ड कप 12 जून से 20 जुलाई के बीच अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेला जाएगा। 96 साल के इतिहास में पहली बार तीन देश वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे हैं।ओपनिंग मैच 12 जून 2026 को मेक्सिको सिटी में खेला जाएगा। इसमें मेक्सिको और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगे।
16 शहरों में 48 टीमों के बीच 104 मैच खेले जाएंगे। इन टीमों को 12 ग्रुप्स में बांटा गया है। हर ग्रुप में चार टीमें हैं। 16 की जगह 32 टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी। लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो सहित दुनिया के 1,248 फुटबॉलर्स वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगे
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत मैक्सिको के मैक्सिको सिटी स्टेडियम में होगी. फीफा वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट के मैच अमेरिका के 11 फुटबॉल स्टेडियमों, मैक्सिको के 3 फुटबॉल स्टेडियमों और कनाडा के 2 फुटबॉल स्टेडियमों में खेले जाएंगे. फीफा वर्ल्ड कप 2026 लियोनल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और नेमार जैसे दिग्गजों का आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है. फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कुल 72 लीग मैच होंगे. लीग स्टेज के मैच 12 जून से 27 जून (भारतीय समयानुसार) तक खेले जाएंगे. messi and ronaldo face each last time find out when the clash could happenसवाल ये है कि आखिर फीफा वर्ल्ड कप में मेसी और रोनाल्डो की टक्कर कब होगी ? और इसका जवाब बस इस बात पर निर्भर करता है कि टूर्नामेंट में पुर्तगाल और अर्जेंटीना का मुकाबला कब होता है ? अगर सारे समीकरण सही रहे तो मेसी और रोनाल्डो का मुकाबला 11 जुलाई को होता दिख सकता है।अगला सवाल ये भी उठ सकती है कि समीकरण कैसे बन सकता है? तो बता दें कि ऐसा तब ही होगा जब पुर्तगाल और अर्जेंटीना दोनों फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर होंगे. उस सूरत में 11 जुलाई को होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पुर्तगाल और अर्जेंटीना का आमना- सामना होता दिख सकता है।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मैदान पर उतरते ही लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो इतिहास रच देंगे. दोनों दिग्गज अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड होगा. इससे पहले किसी भी पुरुष फुटबॉल ने छह फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लिया है. यही वजह है कि इस बार का टूर्नामेंट इन दोनों महान खिलाड़ियों के लिए बेहद खास माना जा रहा है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















