FIFA World Cup 2026: विश्व कप में नॉर्वे को हराकर चौथी बार अंतिम-4 में पहुंचा इंग्लैंड
सेमीफाइनल का टिकट किया पक्का
चंडीगढ, 12 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता)फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) 2026 में क्वार्टरफाइनल राउंड के तीसरे मैच में इंग्लैंड (England) ने नॉर्वे (Norway) को 2-1 से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। मैच के पहले हाफ में अंद्रेआस श्येल्डरअप (Andreas Schjelderup) ने 36वें मिनट में गोल दागते हुए नॉर्वे को बढ़त दिला दी। हालांकि इंग्लैंड ने हाफ-टाइम से पहले ही इस बढ़त को बराबर कर दिया, जब जूड बेलिंगहैम (Jude Bellingham) ने इंजरी टाइम के दूसरे मिनट (45+2′) में अपनी टीम के लिए गोल दागा। इसके बाद दूसरा हाफ पूरा होने तक स्कोर बराबर रहा और मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया और बेलिंगहैम ने 93वें मिनट में एक और गोल दागते हुए इंग्लैंड को बढ़त दिला दी और साथ ही जीत भी सुनिश्चित कर दी। England defeats norway by 2-1 to reach semifinals
मैच के दौरान नॉर्वे के स्टार फुटबॉलर एर्लिंग हालैंड (Erling Haaland) ने एक ऐसी गलती कर दी, जिसकी वजह से नॉर्वे को भारी नुकसान हुआ। दूसरे हाफ में नॉर्वे को मिले कॉर्नर पर टॉर्बजॉर्न हेगेम (Torbjørn Heggem) ने गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी, लेकिन इस दौरान हालैंड ने एक बड़ी गलती कर दी। हालैंड ने इस दौरान इंग्लैंड के इलियट एंडरसन (Elliot Anderson) को धक्का मारकर नीचे गिरा गया। रेफरी ने इसे फाउल करार दिया और इसकी वजह से हेगेम का गोल अमान्य कर दिया गया। इसके बाद नॉर्वे गोल नहीं कर पाया। England Norway
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























