FIFA World Cup 2026 ग्रुप-जे में अर्जेंटीना का मुकाबला अल्जीरिया से जारी
लियोनल मेसी का दूसरा गोल
चंडीगढ, 17 जून, 2026 (विश्ववार्ता) FIFA World Cup 2026 फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मैच खेलने उतरे. ग्रुप जे के पहले मुकाबले में अर्जेंटीना की टीम अल्जीरिया के खिलाफ है कैनसस सिटी के एरोहेड स्टेडियम में खेलने उतरी। दुनिया के महान फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार लियोनेल मेसी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। fifa world cup 2026 Argentina vs Algeria lionel messi becomes third player
यह मैच मेसी के लिए अर्जेंटीना की ओर से 200वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है. 38 साल के मेसी ने 2005 में तीन बार की फीफा वर्ल्ड कप विजेता अर्जेंटीना के लिए डेब्यू किया था. अल्जीरिया के खिलाफ 200 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल कर उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल की।
अल्जीरिया के खिलाफ 60वें मिनट में लियोनल मेसी ने अपना दूसरा गोल दागते हुए एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह उनके विश्व कप करियर का 15वां गोल रहा। खास बात यह है कि मेसी का यह गोल उनके विश्व कप डेब्यू (जर्मनी 2006) के ठीक 20 साल बाद आया है। गोल की शुरुआत एलेक्सिस मैक एलिस्टर के दमदार दूरदराज के शॉट से हुई, जिसे अल्जीरिया के गोलकीपर लुका जिदान पूरी तरह नियंत्रित नहीं कर सके। रिबाउंड पर सबसे पहले पहुंचे मेसी ने बेहद शांत अंदाज में गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया और अर्जेंटीना की बढ़त 2-0 कर दी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























