पंजाब के इस जिले मे BSF और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता की हासिल
चंडीगढ, 18 जुलाई (विश्ववार्ता) : फिरोजपुर बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की। जिस दौरान हुसैनीवाला बॉर्डर के पास स्थित गांव टेंडी वाला और जल्लोके के समीप सतलुज दरिया के किनारे एक खेत से हेरोइन के 15 पैकेट बरामद किए गए हैं।
-देर रात चला सर्च ऑपरेशन
जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर रात पाकिस्तान से एक ड्रोन भारतीय सीमा में दाखिल हुआ और सतलुज के किनारे खेतों में हेरोइन के पैकेट गिराकर लौट गया। बीएसएफ की सतर्क निगरानी प्रणाली ने ड्रोन की गतिविधि को भांप लिया, जिसके बाद वीरवार सुबह सीमा सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया।
























