चंडीगढ़, 14 मई (विश्ववार्ता) हॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक रॉबर्ट बेंटन जिन्होंने ‘क्रेमर वर्सेज क्रेमर’ जैसी यादगार फिल्में दीं अब हमारे बीच नहीं रहे। 92 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया है।हॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक रॉबर्ट बेंटन जिन्होंने ‘क्रेमर वर्सेज क्रेमर’ जैसी यादगार फिल्में दीं अब हमारे बीच नहीं रहे। 92 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया है। हॉलीवुड की बेहतरीन कहानियों को पर्दे पर जीवंत करने वाले बेंटन के निधन से फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें याद कर रहे हैं और उनके काम को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अपनी लंबी उम्र में भी सक्रिय रहे बेंटन अपनी शानदार फिल्मों के लिए हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगे।
रॉबर्ट बेंटन के निधन की दुखद खबर उनके बेटे जॉन बेंटन ने साझा की। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने न्यूयॉर्क के मैनहटन स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। रॉबर्ट बेंटन ने लगभग छह दशकों तक फैले अपने शानदार करियर में कई ऐतिहासिक फिल्में दीं और तीन बार प्रतिष्ठित अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) अपने नाम किए। उन्हें खासकर 1979 में आई फिल्म ‘क्रेमर वर्सेज क्रेमर’ के लेखक और निर्देशक के रूप में हॉलीवुड में एक खास पहचान मिली थी।