
भाभी जी घर पर हैं’ की ‘अंगूरी भाभी’ पर टूटा दुखों का पहाड़
पूर्व पति का तलाक के 2 महीने बाद निधन
चंडीगढ़, 23 अप्रैल (विश्व वार्ता)अंगूरी भाभी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे पर दुखों का पहाड़ टूटा है। मशहूर अभिनेत्री के एक्स हसबैंड का निधन हो गया है।
टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे इस समय अपने पूर्व पति पीयूष पूरे के निधन की वजह से दुखी हैं, जिनका निधन लिवर सिरोसिस के कारण हो गया। इस कपल ने साल की शुरुआत में 5 फरवरी, 2025 को तलाक लिया था। शुभांगी और पीयूष की शादी साल 2003 में हुई थी और शादी के 22 साल बाद दोनों ने अपनी रास्ते अलग करने का फैसला लिया था।
इस बीमारी से हुआ शुभांगी के एक्स हसबैंड का निधन
पीयूष के बारे में बता दें कि वह एक डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट थे। पिछले कुछ समय से वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे। ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक लिवर सिरोसिस के चलते एक्ट्रेस के एक्स हसबैंड का निधन हुआ है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि शुभांगी से पीयूष के निधन की जानकारी के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। शुभांगी और पीयूष की एक बेटी है, जिसका नाम आशी है।






















