Entertainment: Punjab की इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर ‘‘Bhabhi Chumewali मिली को बेल
कहा हम भागने वाले नहीं हैं, न ही हमने घर छोड़ा है
चंडीगढ़, 11 जुलाई (विश्व वार्ता): Punjab’s Instagram influencer ‘Bhabhi Chumewali’ रंजीत कौर और उनके पति को लुधियाना में दर्ज FIR केस में बेल मिल गई है। यह दावा खुद भाभी चूमेवाली (रंजीत कौर) ने किया है। बेल के बाद भाभी रंजीत ने एक नया वीडियो जारी कर कहा कि एक निहंग द्वारा उनके खिलाफ FIR दर्ज कराने के बाद कोर्ट ने उन्हें बेल दे दी है।
पति के साथ वीडियो में रंजीत कहती हैं, “हां, हमें बेल मिल गई है। हम भागने वाले नहीं हैं, न ही हमने घर छोड़ा है। यह सब सिर्फ एक अफवाह है।”
आपको बता दें कि रंजीत कौर के खिलाफ लुधियाना में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में FIR दर्ज की गई थी। उनके पति जिंदा हंस को भी आरोपी बनाया गया था। यह केस एक निहंग ने दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया गया था कि सोशल मीडिया पर अश्लील बातें फैलाई जा रही हैं और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह की सामग्री का समाज, खासकर युवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























