
Entertainment News: करण जौहर ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक
कहा “भगवान मुझे हिम्मत दे..”
मुंबई, 27 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता): Entertainment News: बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, लेकिन अब वह सोशल मीडिया से दूरी बनाने जा रहे हैं। फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला बताया है।
वह डिजिटल डिटॉक्स शुरू करने का प्लान बना रहे हैं। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर लिखा, “डिजिटल डिटॉक्स का एक हफ्ता! बिना सोचे-समझे स्क्रॉलिंग नहीं! कोई DM नहीं! कोई पोस्ट नहीं! भगवान मुझे इससे दूर रहने की ताकत दे!!!।” आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब करण जौहर ने सोशल मीडिया से दूर रहने का फैसला किया है। उन्होंने पिछली जुलाई में भी इससे ब्रेक लिया था। Entertainment News:
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















