जम्मू-कश्मीर में रातभर चली मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने आतंकी को किया ढेर
ऑपरेशन जारी
चंडीगढ़, 2 अगस्त (विश्व वार्ता) जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की सतर्कता और तेज कार्रवाई से एक बार फिर आतंकी मंसूबों को करारा जवाब मिला है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल इलाके में शुक्रवार रात से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस ऑपरेशन में अब तक एक आतंकी को मार गिराया गया है, जबकि क्षेत्र में 2-3 और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। ऑपरेशन को सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, एसओजी और सीआरपीएफ़ की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है।