
Entertainment: इस Actress के लिए बोल्डनेस बनी मुसीबत का कारण
इस मूवी में आयेगी जल्द नजर
चंडीगढ़, 18 अगस्त: (विश्ववार्ता) bollywood जगत की अभिनेत्री elnaaz norouzi जिन्हेे अपने हॉट लुक्स से पहचान बनाई है।
हाल ही में ईरानी-जर्मन एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया है कि अब उनके लिए बोल्ड छवि मुसीबत बन चुकी है और इस वजह से वह ज्यादातर ऑडिशन नहीं दे पा रही हैं। पूरा मामला क्या है आइए जानते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स से अपनी खास पहचान बनाने वालीं elnaaz norouzi किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने रोहित भटनागर संग बातचीत में अपनी बोल्ड छवि को लेकर खुलकर चर्चा की है।
फिल्म लाइन में बोल्ड छवि तोडऩा बेहद मुश्किल हो सकता है। ऐसे कई प्रोजेक्ट रहे हैं, जिनके लिए मैं इस छवि की वजह से ऑडिशन तक नहीं दे पाई हूं। मैं अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी हिचकिचा रही थी और मैं चाहती थी कि उसमें मेरी छवि बोल्ड न हो। इसलिए मैंने ये फैसला कर लिया था कि जब तक मैं उस मूवी के निर्देशक से नहीं मिलूंगी, तब हां नहीं कहूंगी।
मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी और मुझे किरदार समझ आया। तब जाकर मैंने इसके लिए हां की। क्योंकि ये फिल्म मेरी पिछली फिल्मों की स्क्रिप्ट से काफी अलग है।
इस तरह से एलनाज नौरोजी ने हिंदी सिनेमा में बोल्ड छवि वाली एक एक्ट्रेस होने का दर्द बया किया हैं और बताया है कि कैसे उनको परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























