saurabh bharadwaj
open challenge to ed

ED रेड के बाद Saurabh Bharadwaj का पहला बयान
ED को खुली चुनौती, आज करूंगा बड़ा खुलासा-Saurabh Bharadwaj
चंडीगढ़, 27 अगस्त: (विश्ववार्ता) दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री saurabh bharadwaj ने दिन भर चली ईडी की छापामारी के बाद रात को हुंकार भरी कि आज वह बड़ा खुलासा करेंगे। भारद्वाज ने कहा कि मैंने उनको (ED ) तीन बार अपनी गिरफ्तारी की पेशकश की। भारद्वाज ने कहा कि ने ED ईडी क्या है इसके बारे में बड़ा खुलासा आज किया जाएगा।
Punjab CM भगवंत मान ने कहा कि आज सौरभ भारद्वाज के घर पर छापा मारा गया है। क्योंकि कल से पूरे देश में पीएम मोदी की डिग्री को लेकर चर्चा की। जो डिग्री फर्जी है। ये रेड उस से ध्यान भटकाने के लिए की गई है। open challenge to ed
वहीं आप सांसद संजय सिंह ने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके के खिलाफ दर्ज मामला झूठा और निराधार है। क्योंकि जिस समय ईडी ने मामला दर्ज किया था, उस समय वह मंत्री भी नहीं थे। आप नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करना और उन्हें जेल में डालना मोदी सरकार की नीति है। भाजपा सरकार सभी आप नेताओं को एक-एक करके परेशान कर रही है और उन्हें जेल में डाल रही है। पीएम मोदी की फर्जी डिग्री से ध्यान हटाने के लिए छापेमारी की जा रही है। पीएम मोदी की फर्जी डिग्री पर चर्चा न हो, इसके लिए ईडी ने कार्रवाई की है।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























