सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से धरती हिली, लोग निकले अपने घरों से बाहर
लद्दाख, 13 अगस्त (विश्ववार्ता): आज सुबह लद्दाख के लेह में भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये झटके सुबह 6:05 बजे महसूस किए गए, जिससे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता 5.5 थी। अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र ज़मीन से करीब 10 km नीचे बताया जा रहा है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने अपने X प्लेटफॉर्म पर लेह भूकंप की जानकारी दी। डेटा के मुताबिक, लेह भूकंप का केंद्र 36.881 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.402 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। National earthquake hits ladakh
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























