• Latest
  • Trending
  • All

हम प्रदेश से नशे के पूरी तरह खात्मे तक चैन से नहीं बैठेंगे: अमन अरोड़ा

March 1, 2025

Chandigarh Municipal Corporation की बैठक में हुआ जोरदार हंगामा  

July 31, 2026

Rahul Gandhi ने फिर PM Modi और अमित शाह पर साधा निशाना

July 31, 2026

Commonwealth Games: लवप्रीत सिंह ने सिल्वर, सीमा ने भारत के लिए जीता ब्रॉन्ज़ मेडल 

July 31, 2026

Canada में 500 पंजाबी स्टूडेंट्स पर डिपोर्टेशन का खतरा !

July 31, 2026

Haryana Bomb Threat:   गुरुग्राम कोर्ट परिसर और लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

July 31, 2026

Parliament Monsoon Session : गृह मंत्री Amit Shah के खिलाफ विपक्ष की नारेबाजी से हंगामा

July 31, 2026

ITR Filing 2026 : ITR फाइल करने की आज आखिरी तारीख

July 31, 2026

Punjab Weather: मौसम विभाग ने बारिश का लगाया नया अनुमान

July 31, 2026

महाराष्ट्र में चार मंज़िला इमारत गिरी

July 31, 2026

Chandigarh Municipal Corporation की जनरल हाउस मीटिंग आज

July 31, 2026

Rajya Sabha के बाद Lok Sabha में भी वंदे मातरम् बिल पास

July 31, 2026

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann आज आ रहे है इस जिले मे

July 31, 2026
Punjabi News
English News
Friday, July 31, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

हम प्रदेश से नशे के पूरी तरह खात्मे तक चैन से नहीं बैठेंगे: अमन अरोड़ा

by Wishav Warta Hindi Team
March 1, 2025
in पंजाब

हम प्रदेश से नशे के पूरी तरह खात्मे तक चैन से नहीं बैठेंगे: अमन अरोड़ा

नशा तस्करी छोड़ो या फिर नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहो – अमन अरोड़ा की तस्करों को चेतावनी

अमन अरोड़ा द्वारा पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए साझा फ्रंट का आह्वान

पंजाब सरकार ने राज्य को पूरी तरह नशा मुक्त करने के लिए 360 डिग्री एक्शन प्लान तैयार किया

चंडीगढ़, 1 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रधान  अमन अरोड़ा ने आज सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक, धार्मिक और गैर-सरकारी संगठनों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ लड़ाई में पंजाब सरकार का साथ दें और एक साझा फ्रंट बनाकर प्रदेश को पूरी तरह नशा मुक्त करने में योगदान दें।

वह आज यहां नशे के खात्मे के लिए गठित 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी की उच्च स्तरीय बैठक के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

अमन अरोड़ा ने कहा, “यह पंजाब के 3 करोड़ नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें सभी को एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ नशे के खिलाफ लड़ना चाहिए।” उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के सहयोग के बिना अकेली राज्य सरकार और पुलिस, पिछली सरकारों द्वारा पैदा की गई इस दलदल से पंजाब को नहीं निकाल सकती।

अमन अरोड़ा ने आशा व्यक्त की कि यदि हम एकजुट होकर कार्य करें, तो पंजाब को इस समस्या से बाहर निकाल सकते हैं और ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुरूप पंजाब को एक स्वस्थ और खुशहाल राज्य बना सकते हैं।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशे के संपूर्ण उन्मूलन के लिए व्यापक 360-डिग्री कार्य योजना तैयार की है। इस योजना में नशाग्रस्त व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा में पुनः शामिल करने के लिए रोकथाम, उपचार और पुनर्वास उपाय भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जहां पुलिस अधिकारी नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं, वहीं उन्हें नशाग्रस्त व्यक्तियों को मरीज के रूप में देख कर उनके प्रति सहानुभूति रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

नशे के व्यक्ति, परिवारों और संपूर्ण समाज पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, “यह एक ऐसी लड़ाई है जिसे हम मिलकर ही जीत सकते हैं। इस गंभीर समस्या को प्रभावी ढंग से हल करने के लिए हमें सामूहिक शक्ति और संकल्प की आवश्यकता है।”

अमन अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि जब तक पंजाब से नशे को पूरी तरह खत्म नहीं कर दिया जाता, तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि “यह गुरुओं, पीरों, फकीरों, संतों और योद्धाओं की धरती पंजाब के अस्तित्व का सवाल है।” पिछली सरकारों ने अपने निजी स्वार्थों के चलते जानबूझकर पंजाब को इस दलदल में धकेला। उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि “या तो नशा तस्करी छोड़ दो, या फिर पंजाब छोड़ दो, अन्यथा इसके परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहो।”

नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए,  अरोड़ा ने नशा पीड़ितों के माता-पिता और परिवार के सदस्यों से अपील की कि वे उन्हें सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों या ओ.ओ.ए.टी. क्लीनिकों में ले जाएं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने नशा पीड़ितों की उचित देखभाल के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि किसी को कोई परेशानी आती है, तो वे तुरंत समाधान के लिए स्थानीय अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि “राज्य सरकार इस समस्या से निजात दिलाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने को तैयार है।”

Tags: addictionamanaroracompletedrugeliminationfromnotofpeacefullysitstatetheuntilwewillwww.wishavwarta.in
Share197Tweet123SendSendShareScan

Related

Chandigarh Municipal Corporation की बैठक में हुआ जोरदार हंगामा  

by Wishav Warta Hindi Team
July 31, 2026
0

Chandigarh Municipal Corporation की बैठक में हुआ जोरदार हंगामा   आप ने टूटी सड़कों पर मेयर को घेरा चंडीगढ़ ,...

Haryana Bomb Threat:   गुरुग्राम कोर्ट परिसर और लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

by Wishav Warta Hindi Team
July 31, 2026
0

Haryana Bomb Threat:   गुरुग्राम कोर्ट परिसर और लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियां जांच...

Punjab Weather: मौसम विभाग ने बारिश का लगाया नया अनुमान

by Wishav Warta Hindi Team
July 31, 2026
0

Punjab Weather: मौसम विभाग ने बारिश का लगाया नया अनुमान चंडीगढ, 31 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) मौसम विभाग ने आज 31...

Chandigarh Municipal Corporation की जनरल हाउस मीटिंग आज

by Wishav Warta Hindi Team
July 31, 2026
0

Chandigarh Municipal Corporation की जनरल हाउस मीटिंग आज ज़रूरी एजेंडा पर होगी चर्चा चंडीगढ़, 31 जुलाई (विश्ववार्ता): : नगर निगम...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

🪷🌸 Amrit Vele Da Hukamnama Sri हरमंदिर साहिब अमृतसर*

July 31, 2026

आज का विचार

आज का विचार

🌷आज का सुविचार🌷 Aaj ka vichar

July 31, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : [email protected]

Recent

Chandigarh Municipal Corporation की बैठक में हुआ जोरदार हंगामा  

by Wishav Warta Hindi Team
July 31, 2026
0

Chandigarh Municipal Corporation की बैठक में हुआ जोरदार हंगामा   आप ने टूटी सड़कों पर मेयर को घेरा चंडीगढ़ ,...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA