
साउथ सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्म दृश्यम 3 एक बार फिर आ रही है सुर्खियों मे
दृश्यम 3 की नई रिलीज डेट आई सामने
चंडीगढ़, 25 मार्च, (विश्व वार्ता) साउथ सिनेमा की सबसे चर्चित क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी में से एक दृश्यम 3 एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे और अब इसकी रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है।
दरअसल, सुपरस्टार मोहनलाल ने खुद इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। रिपोट्र्स के मुताबिक, दृश्यम 3 को 2 अप्रैल 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज करने की प्लानिंग की गई थी, जो कि फेस्टिव सीजन के आसपास एक बड़ा सिनेमाई इवेंट बन सकता है।
21 मई को रिलीज होने वाली है फिल्म
हालांकि, कहानी में ट्विस्ट सिर्फ फिल्म तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसकी रिलीज को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। हालिया रिपोट्र्स में कहा जा रहा है कि इंटरनेशनल मार्केट, खासकर गल्फ देशों में चल रहे तनाव का असर फिल्म की रिलीज पर पड़ सकता है।
जिसके बाद से अब मेकर्स की ओर से फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म 21 मई को रिलीज होने वाली है, हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है। इस फिल्म को जीतु जोसेफ ने डायरेक्ट किया है। Drishyam 3
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























