Punjab News: कुत्ते को लेकर हुआ झगड़ा खूनी हो गया
बाप-बेटे पर फायरिंग
लुधियाना, चंडीगढ, 3 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) लुधियाना में कुत्ते को लेकर शुरू हुआ मामूली झगड़ा खूनी हो गया। आरोप है कि केक खरीदने गई लड़की के साथ कुछ युवकों ने बदतमीजी की। मामला तब बढ़ा जब लड़की के पिता और भाई मौके पर पहुंचे और युवकों ने कथित तौर पर उन पर भी फायरिंग कर दी। Dog dispute turns bloody, father-son fired at
घायल युवक के परिवार के मुताबिक, बुधवार को उसके पिता का जन्मदिन था। उसकी बहन सिविल सिटी इलाके में केक खरीदने गई थी। वहां एक युवक अपने कुत्ते को घुमा रहा था। लड़की ने उससे पूछा, “कुत्ता काटता तो नहीं है?” बताया जा रहा है कि इस पर युवक को गुस्सा आ गया और उसने लड़की के साथ बदतमीजी की। लड़की ने तुरंत अपने पिता और भाई को फोन करके मौके पर बुलाया। वे दोनों वहां पहुंचे और युवकों से बदतमीजी का कारण पूछा। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसी बीच एक युवक वहां से भागकर उनके घर गया और बंदूक लेकर आया और कथित तौर पर उन पर गोली चला दी।
फायरिंग में पिता और बेटा घायल हो गए। पिता और बेटे दोनों के बाएं पैर में गोली लगी। वंश ने बताया कि गोली उसके पैर के आर-पार हो गई, जबकि उसका हाथ भी गंभीर रूप से घायल हो गया और 9 टांके लगाने पड़े। उसके पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है, क्योंकि गोली अभी भी उसके पैर में फंसी हुई है।
इस मामले में हैबोवाल थाने के SHO ने कहा कि घटना उनके संज्ञान में है और जांच की जा रही है। हालांकि, उनके मुताबिक, उन्हें अभी तक फायरिंग की कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























