Punjab News: ज़िले की मंडियों में 1441.50 मीट्रिक टन धान की आवक हुई; 1235 मीट्रिक टन की खरीद हुई
आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन प्रणाली के माध्यम से 164 किसानों के बैंक खातों में सीधा भुगतान
उपायुक्त ने किसानों से मंडी में केवल सूखा धान लाने की अपील की
साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, चंडीगढ़, 22 सितंबर (सतीश कुमार पप्पी) उपायुक्त एस.ए.एस. नगर, कोमल मित्तल ने बताया कि ज़िले की सभी 15 अधिसूचित मंडियों में धान खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। 21 सितंबर की शाम तक ज़िले में कुल 1441.50 मीट्रिक टन धान पहुँच चुका है, जिसमें से 1235 मीट्रिक टन धान की खरीद सरकारी एजेंसियों द्वारा की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि अब तक कुल 164 किसानों को आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन प्रणाली के माध्यम से उनकी फसल का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जा चुका है। इस प्रणाली से भुगतान में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है और किसानों को भुगतान में कोई देरी नहीं हुई है।
Punjab News: 1441.50 metric tons of paddy was received in the district markets; 1235 metric tons were procured
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार, जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि मंडियों में आने वाला हर दाना अनाज का खरीदा जाए। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे मंडियों में केवल सूखा धान ही लेकर आएं ताकि फसल की बिक्री सुचारू रूप से हो सके और किसानों को समय पर भुगतान मिल सके।
उन्होंने सभी आढ़तियों से भी अपील की कि वे अपने साथ जुड़े किसानों को मंडियों में सूखा धान लाने के महत्व के बारे में जागरूक करें ताकि खरीद के लिए निर्धारित 17 प्रतिशत तक की नमी की शर्त का पालन किया जा सके।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, श्रीमती नवरीत ने कहा कि मंडियों में खरीद प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि मंडियों से खरीदे गए अनाज के उठान की भी व्यवस्था की जा रही है, ताकि फसल का समय पर और सुचारू रूप से उठान सुनिश्चित किया जा सके। arms smuggling module operating across the border exposed
डी एफ एस सी नवरीत ने कहा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए खरीद एजेंसियों के साथ नियमित समन्वय भी बनाए रखा जा रहा है। Punjab News: 1441.50 metric tons of paddy was received in the district markets; 1235 metric tons were procured
और अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























