DIG Bhullar Corruption Case; सिंतबर की इस तारिख को होगी अहम सुनवाई
पहली बार शिकायतकर्ता होंगे पेश
सीबीआई अदालत में बढ़ सकती हैं आरोपितों की मुश्किलें
चंडीगढ, 21 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाब पुलिस के सस्पेंडेड DIG हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े रिश्वत मामले में 24 सितंबर को चंडीगढ़ की स्पेशल CBI कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है। मंडी गोबिंदगढ़ के बिजनेसमैन और शिकायत करने वाले आकाश बट्टा पहली बार चंडीगढ़ की स्पेशल CBI कोर्ट में गवाही देने के लिए पेश होंगे। DIG Bhullar Corruption Case
कोर्ट ने उन्हें समन जारी किया है। रिश्वत मामले में आरोप तय होने के बाद शिकायत करने वाले की गवाही को ट्रायल का अहम हिस्सा माना जा रहा है। CBI के मुताबिक, बट्टा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक क्रिमिनल केस में कार्रवाई करने की धमकी देकर उनसे 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए CBI ने उस समय के DIG भुल्लर और एक बिचौलिए कृष्ण शारदा को गिरफ्तार कर लिया। अब कोर्ट में आकाश बट्टा का बयान दर्ज किया जाएगा। इसके बाद, ट्रायल उनकी गवाही और केस में मौजूद सबूतों के आधार पर आगे बढ़ेगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























