Dhananjay Munde ने छोड़ा मंत्री पद
सीएम फडणवीस को सौंपा इस्तीफा
चंडीगढ़, 4 मार्च (विश्व वार्ता)महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी नेता धनंजय मुंडे ने पद से इस्तीफा दे दिया है. महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने मंगलवार को महाराष्ट्र कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। उनके सहयोगी वाल्मिक कराड को सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंडे को मंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए कहा था।























