
‘DHADAK 2′ का नया गीत ‘प्रीत रे’ हुआ रिलीज
चंडीगढ, 22 जुलाई (विश्ववार्ता) सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धड़क 2’ का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक हैं।
खास बात यह है कि यह पहला मौका होगा, जब सिद्धांत और तृप्ति पर्दे पर साथ दिखाई देंगे।
अब निर्माताओं ने ‘धड़क 2’ का नया गाना ‘प्रीत रे’ जारी कर दिया है, जिसे दर्शन रावल, जोनिता गांधी और रोचक कोहली ने मिलकर गाया है।






















