
Haryana के नए DGP की गैंगस्टरों को दी सीधी चेतावनी
कहा फिरौती की कॉल को नहीं लेंगे हल्के में
CM ने कहा है- आप खुले होकर काम करिए
चंडीगढ,2 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) Haryana DGP Ajay Singhal: हरियाणा के नव-नियुक्त पुलिस महानिदेशक (DGP) अजय सिंघल ने अपना पदभार संभाल लिया है।
DGP अजय सिंघल ने गैंगस्टरों को साफ और सीधी चेतावनी दी है। आज के समय में फिरौती के काल्स बढ़ने के मामलों पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि, हम फिरौती की कॉल को हल्के में नहीं लेंगे। फिरौती कॉल चाहें हरियाणा की धरती से किए गए हों या विदेश से। हम कहीं भी छोड़ेंगे नहीं। जो भी डराएगा और धमकाएगा। उसे कतई बख्शा नहीं जाएगा। हरियाणा पुलिस सशक्त है और कड़ी कार्रवाई करेगी। वहीं डीजीपी ने फिरौती मांगने वालों को आतंकवादी भी बताया। उन्होंने कहा कि, फिरौती मांगने वाले भी आतंकवादी ही हैं। बस फर्क इतना है अभी इन्हें टेरर एक्ट में नहीं लिया जा रहा है। haryana latest news,
वहीं डीजीपी ने कहा कि, हाल ही में चलाये गए ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’, ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट’ और ‘ऑपरेशन पीछा करो’ को हम जारी रखेंगे। इससे हमें बहुत सफलता मिली है। इसके अलावा मेरे पास 8-9 पेजों के आइडियाज़ हैं। मैं पुलिस के लिए इन आइडियाज़ को लिखता रहा हूं।
हरियाणा सीएम सैनी ने डीजीपी अजय सिंघल को फ्री हैंड दिया है। उन्हें कहा है कि वह बिना किसी दबाव के खुले होकर काम करें। डीजीपी ने बताया कि जब मैंने हरियाणा सीएम नायब सैनी से कल मुलाकात की तो उन्होंने कहा कि आप खुले होकर काम करिए, जो भी चाहिए वो हमें बताइये। वो सरकार प्रदान करेगी। वहीं डीजीपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस में पुलिस बल की कुल संख्या 70 हजार की है। इस समय 55,000 पुलिस बल की पोस्टिंग है। साढ़े 5 हजार पदों पर अभी भर्ती निकाली जा रही है। इसके बाद चरण बद्ध तरीके से पुलिस की भर्ती की जाएगी। हम एक दम से भर्ती नहीं कर सकते। क्योंकि हमारे पास उतनी ट्रेनिंग व्यवस्था नहीं है। अभी अधिक से अधिक 5 हजार पुलिस कर्मी एक साथ ट्रेनिंग कर सकते हैं। आगे पुलिस की भर्ती निकलती रहेगी। Haryana DGP Ajay Singhal
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















