चंडीगढ़ फर्नीचर मार्केट आंखों के सामने टूटी दुकानें
40 साल पुरानी दुकानों का हुआ सफाया
चंडीगढ, 20 जुलाई (विश्ववार्ता) सुबह चंडीगढ़ के प्रशासन ने सेक्टर 53 में बनी फर्नीचर मार्केट को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है. यह मार्केट करीब 40 साल पुरानी थी और सरकारी जमीन पर बनी थी. मार्केट में करीब 116 दुकाने थी. यह मार्केट करीब 15 एकड़ जमीन पर बनी थी. चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से पहले भी कई बार दुकानदारों को मार्केट खाली करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन बाद में मामला हाई कोर्ट में पहुंच गया दुकानदारों ने हाई कोर्ट में कहा कि उन्हें पहले दुकान बनाने के लिए कोई दूसरी जगह दे दी जाए. इसके बाद में यह जगह खाली कर देंगे, लेकिन प्रशासन में इस बात को स्वीकार नहीं किया और रविवार सुबह मार्केट को तोड़ने का काम शुरू कर दिया.