
Delhi में Opposition Parties के कई दिग्गज सांसद रात्रिभोज में हुए जमा
हम चुनाव आयोग को लेकर बहुत चिंतित -सुप्रिया सुले
चंडीगढ़, 12 अगस्त: (विश्ववार्ता) Delhi में सियासी पारा काफी बढ़ा हुआ हैं।। संसद भवन के मकर द्वार से निकले विपक्षी सांसदों के कदमों में एक अलग ही जोश था। वही दिल्ली में विपक्षी दलों के कई दिग्गज सांसद रात्रिभोज में जमा हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को Opposition Parties के सांसदों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया। इस डिनर में शरद पवार, सोनिया गांधी और राहुल गांधी जैसे नेता शामिल हुए। यह रात्रिभोज बिहार में मतदाता सूची संशोधन और कथित चुनावी धांधली के खिलाफ विपक्ष को फिर से एकजुट करने के लिए हुआ।
आम तौर पर सक्रिय रहने वाले पुरुष नेताओं के अलावा डिनर में महिलाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति ने सबका ध्यान खींचा। रात्रिभोज की मेजबानी राज्यसभा में विपक्ष के नेता और वरिष्ठ कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे कर रहे हैं। इस आयोजन में सोनिया गांधी, समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन और सपा सांसद डिंपल यादव समेत कई और चर्चित हस्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इंडिया ब्लॉक के इस बहुचर्चित समागम और रात्रिभोज में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सांसद मीसा भारती, एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने रात्रिभोज में शामिल होने के बाद कहा, भोजन बहुत अच्छा था। बातचीत भी बहुत अच्छी रही… हम चुनाव आयोग को लेकर बहुत चिंतित हैं।
कांग्रेस के राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक के नेता कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहे थे. आम आदमी पार्टी के संजय सिंह भी शामिल थे, भले ही उनकी पार्टी हाल ही में ‘इंडिया’ गठबंधन से अलग होने का ऐलान कर चुकी है।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























