
राजधानी Delhi में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर जारी किया गया बड़ा अलर्ट
विधानसभा को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की मिली धमकी
चंडीगढ़, 24 मार्च, (विश्व वार्ता) राजधानी में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली विधानसभा को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी मंगलवार सुबह अलग-अलग समय पर भेजी गई, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, विधानसभा स्पीकर बिजेंद्र गुप्ता को एक धमकी भरा ईमेल मिला, जबकि दिल्ली विधानसभा को 7:28 बजे इसी तरह का मेल प्राप्त हुआ। इतना ही नहीं, दिल्ली मेट्रो के विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी धमकी दी गई है।
धमकी भरे ईमेल में देश के कई बड़े नेताओं के नाम भी शामिल हैं, जिनमें एलजी तरनजीत सिंह संधू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री सुब्रह्मण्य जयशंकर्य, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के नाम शामिल हैं। delhi assembly threatened
धमकी मिलने के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। विधानसभा परिसर और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मेट्रो स्टेशन पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है और यात्रियों की कड़ी जांच की जा रही है।
फिलहाल अब तक किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस साइबर टीम ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है और मामले की गहन जांच जारी है। delhi assembly threatened
अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।






















