Breking news, Delhi High Court! से Dabur को मिली बड़ी राहत!
– FSSAI ने ‘100% शुद्ध’ दावों वाले प्रोडक्ट्स पर लगाया था बैन
नई दिल्ली, दिल्ली, 7 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) : डाबर इंडिया को ‘100% शुद्ध’ और ‘100% नेचुरल’ जैसे दावों वाले अपने प्रोडक्ट्स को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।
कोर्ट ने फूड सेफ्टी रेगुलेटर (FSSAI) के उस ऑर्डर पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी है, जिसमें डाबर को ऐसे 100% दावों वाले प्रोडक्ट्स बेचने से बैन कर दिया गया था। इन प्रोडक्ट्स में शहद, गाय का घी, खाने का तेल और कई दूसरे प्रोडक्ट्स शामिल हैं।
इस मामले की सुनवाई जस्टिस अमित महाजन की बेंच ने की। कोर्ट ने पहली नज़र में माना कि डाबर के खिलाफ इस तरह का बैन ऑर्डर जारी करने से पहले FSSAI को कंपनी को अपना पक्ष रखने का मौका देना चाहिए था। Big relief for Dabur from Delhi High Court!
कोर्ट ने कहा कि बिना सुनवाई का मौका दिए ऐसा ऑर्डर पास नहीं किया जाना चाहिए था। इसी आधार पर अगली सुनवाई तक FSSAI के ऑर्डर पर रोक लगा दी गई है। अब मामले की अगली सुनवाई करीब दो हफ्ते बाद होगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















