
Delhi EV Policy: दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को मिली मंजूरी
जानिए नई पॉलिसी में क्या खास ?
दिल्ली, 29 जून, 2026 (विश्ववार्ता) दिल्ली सरकार ने राजधानी के लिए नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी ( Delhi EV Policy 2.0 ) को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुताबिक इस नीति को 1 जुलाई 2026 से लागू किए जाने की उम्मीद है। सरकार का प्लान है कि अगले चार सालों के अंदर इस पॉलिसी के तहत ₹15,000 करोड़ का भारी-भरकम निवेश किया जाएगा। इस नई नीति का मकसद दिल्ली को देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का सबसे बड़ा हब बनाना है।
सरकार ने लक्ष्य रखा है कि साल 2027 तक दिल्ली में रजिस्टर होने वाली कुल नई गाड़ियों में से 95 प्रतिशत गाड़ियां पूरी तरह इलेक्ट्रिक (EV) हों। साथ ही सरकार पुरानी गाड़ी को स्क्रैप करने पर ₹1 लाख का इंसैंटिव भी देगी। आइए आपको इस नई ईवी पॉलिसी के बारे में डिटेल में बताते हैं। Delhi EV Policy 2026
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























