
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता आज हरियाणा मे मनायेगी अपना जन्मदिन
लोगो से की यह खास अपील
मुख्यमंत्री नायब सैनी भी आएंगे
चंडीगढ, 19 जुलाई (विश्ववार्ता) दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता आज हरियाणा के जींद में स्थित अपने पैतृक गांव नंदगढ़ पहुंचेंगीं। मुख्यमंत्री बनने के बाद वे पहली बार यहां आ रही हैं। आज उनका जन्मदिन भी है, ऐसे में बेटी के स्वागत के लिए गांव में जोर-शोर से तैयारियां की गई हैं। . दिल्ली में छात्र राजनीति से सक्रिय सियासत में आईं रेखा गुप्ता भारतीय जनता पार्टी की एक प्रमुख नेता हैं, जो दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनी गई हैं. उनका जन्म 19 जुलाई 1974 को हरियाणा के जुलाना (जींद) में हुआ था.
शनिवार को अपने जन्मदिन पर वह जन्मस्थान पहुंच वहाँ अपने घर जाएंगी, अपनों से मुलाकात के बाद वह जुलाना स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में लोगों से मिलेंगी. साथ ही अपने गांव में कुछ विकास कार्यों की आधारशिला भी रखेंगी.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस ख़ास अवसर पर दिल्ली से दूर रहेंगी. हालांकि, उन्होंने शुभकामनाएं देने वालों से गुजारिश की है कि अगर वो सही मायने में शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो दिल्ली में जहां जो रहते हैं वो एक पौधा इस खास दिन पर लगाएं और उसकी देखभाल करें. अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में राष्ट्रपति एस्टेट में आयोजित ‘वन महोत्सव 2025’ में हिस्सा लिया.






















