
Delhi में एक बार फिर स्कूलों को bomb से उड़ाने की मिली धमकी
फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर मौजूद
चंडीगढ़, 21 अगस्त: (विश्ववार्ता) Delhi में एक बार फिर से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस दल, अग्निशमन कर्मी और bomb निरोधक दस्ते तुरंत स्कूल परिसर में पहुंचे। कल दिल्ली के 50 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल चुके हैं।
बताया जा रहा है कि दिल्ली के द्वारका सेक्टर-5 और प्रसाद नगर समेत छह स्कूलों को ईमेल भेजकर बम की धमकी मिली दी गई है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचे हैं। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को खाली करा दिया गया है। बच्चों को वापस घर भेज दिया गया है।
आज सुबह छह बजकर 35 मिनट से सात बजकर 48 मिनट के बीच दिल्ली के 6 स्कूलों में बम की धमकी से संबंधित कॉल आई। इनमें प्रसाद नगर स्थित आंध्रा स्कूल, बीजीएस इंटरनेशनल स्कूल, राव मान सिंह स्कूल, कॉन्वेंट स्कूल, मैक्स फोर्ट स्कूल और द्वारका स्थित इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल शामिल हैं। पुलिस दल, अग्निशमन कर्मी और बम निरोधक दस्ते तुरंत स्कूल परिसर में पहुंचे।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/






















