Delhi assembly elections से पहले BJP को झटका
पूर्व विधायक आम आदमी पार्टी में शामिल
पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता
चंडीगढ़, 5 नवंबर (विश्ववार्ता) पद्म श्री जितेन्द्र सिंह शंटी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। जितेंद्र सिंह शंटी साल 2013 में भाजपा से विधायक रह चुके हैं। राम निवास गोयल के इस्तीफे के बाद उन्हें शाहदरा से टिकट मिलना तय माना जा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व भाजपा विधायक जितेन्द्र सिंह शंटी का आम आदमी पार्टी में शामिल होने का एलान किया।
इस मौके पर AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा “…उन्हें ‘एम्बुलेंस मैन’ के नाम से जाना जाता है…मुझे बताया गया है कि उन्होंने 70,000 से अधिक शवों का सम्मानजनक तरीके से अंतिम संस्कार करवाया है. कोविड काल में जब लोग अपने परिवार के सदस्यों के शव लेने में हिचकिचा रहे थे, तब उन्होंने शव स्वीकार किए और अंतिम संस्कार किया. वह भी कोविड के शिकार हो गए। यहां तक कि जब उनके परिवार को कोविड हुआ, तब भी उन्होंने अपना मिशन जारी रखा. इसके लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया…वह लोगों की सेवा करने के लिए राजनीति में आए हैं…उनके शामिल होने से AAP को मजबूती मिलेगी…”






















