इस महिला Cricket खिलाडी ने नैट सीवर-ब्रंट इतिहास मे रच दिया इतिहास
टूर्नामेंट में 1000 रन बनाने वाली बन गई पहली खिलाड़ी
चंडीगढ़, 9 अगस्त: (विश्ववार्ता) england की Star महिला क्रिकेटर नैट सीवर-ब्रंट ने द हंड्रेड टूर्नामेंट में नया history रच दिया है। वह इस टूर्नामेंट में 1000 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। आपको बता दें कि इससे पहले न तो महिला और न ही पुरुष श्रेणी में कोई भी क्रिकेटर यह उपलब्धि हासिल कर पाया था। नैट सीवर-ब्रंट द हंड्रेड में ट्रेंट रॉकेट्स टीम का हिस्सा हैं।
यह उपलब्धि सीवर-ब्रंट ने, 8 अगस्त को बर्मिंघम के ऐजबेस्टन मैदान में बर्मिंघम फीनिक्स के खिलाफ हासिल की। उन्होंने 30वीं पारी में अपने 1000 रन पूरे किए। वर्तमान में वह 1031 रनों के साथ टूर्नामेंट की शीर्ष स्कोरर हैं।
द हंड्रेड विमेंस – टॉप रन स्कोरर
1. नैट सीवर-ब्रंट- 30 मैच, 1031 रन
2. डैनी वॉट – 35 मैच, 939 रन
3. लौरा वोल्वार्ड्ट – 28 मैच, 871 रन
4. सोफिया डंकली – 33 मैच, 852 रन
5. टैमी ब्यूमोंट – 29 मैच, 767 रन
बर्मिंघम फीनिक्स और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच खेले गए मुकाबले में फीनिक्स ने 11 रनों से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए फीनिक्स ने 100 गेंदों में 5 विकेट पर 148 रन बनाए, जिसमें एम्मा लैम्ब ने 32 गेंदों में 55 रन की पारी खेली। जवाब में रॉकेट्स की ओर से सीवर-ब्रंट ने 40 गेंदों में 64 रन (8 चौके, 1 छक्का) बनाए, लेकिन टीम 6 विकेट पर 137 रन ही बना सकी। फीनिक्स के लिए हन्ना बेकर और एमिली अर्लट ने दो-दो विकेट झटके।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























