
इंडस्ट्री में शोक की लहर : मशहूर कलाकार और कॉमेडियन राकेश पुजारी का 33 साल में निधन
आखिरी फोटो हुई वायरल
पीटीआई के मुताबिक उडुपी के रहने वाले राकेश को कर्नाटक के करकला में एक निजी मेहंदी समारोह के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ा। वह दोस्तों के साथ थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। अभिनेता के परिवार के सदस्यों ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार उनके गृहनगर करकला में किया जाएगा।






















