
Cold Wave Imd Alert : तेज ठंडी हवाओं और गिरते तापमान के कारण शीतलहर का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ता हुआ
शीतलहर के स्वास्थ्य प्रभावों से बचाव के उपाय और प्रभाव:
चंडीगढ, 25 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) Imd Alert तेज ठंडी हवाओं और गिरते तापमान से शीतलहर का स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है। इससे सर्दी, खांसी, फ्लू, और सांस से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं, साथ ही रक्तचाप व हृदय गति रुकने का जोखिम भी अधिक है। बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है।
MD के रेड अलर्ट के बाद प्रशासन ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है। स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी समय-समय पर आम जनता तक पहुंचाई जाए और आपात सेवाओं को सक्रिय रखा जाए। नागरिकों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और बिजली के खंभों व पेड़ों से दूरी बनाए रखें। किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध करने और पशुओं को ठंड से बचाने की सलाह दी गई है। Imd Alert
सावधानी और सुरक्षा:
कपड़े: केवल एक मोटा स्वेटर पहनने के बजाय कई परतदार (layering) गर्म कपड़े पहनें।
अंगों की सुरक्षा: शरीर को, विशेषकर सिर, कान और हाथों को गर्म कपड़ों से अच्छी तरह ढक कर रखें।
रहन-सहन: बाहर निकलने से बचें, विशेषकर सुबह-शाम।
खान-पान: गर्म और संतुलित तरल पदार्थ (सूप, गर्म पानी) का सेवन करें।
30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए विशेष सावधानी: सुबह उठते समय तुरंत न खड़े हों, पहले बिस्तर पर ही कुछ मिनट बैठें।
घर में हीटर का प्रयोग: कमरे में वेंटिलेशन (हवा की आवाजाही) बनाए रखें, बंद कमरे में हीटर या अंगीठी का प्रयोग जानलेवा हो सकता है। Imd Alert
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























