
Cold Wave Alert: कांप रहा उत्तर भारत…
देश में अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का दौर जारी
चंडीगढ, 12 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता) देश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। उत्तर भारत में कई जगह भीषण ठंड पड़ रही है. कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। दिल्ली में भी शीतलहर सितम ढा रही है. शुक्रवार को राजधानी में हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है. इसके साथ ही आज सुबह उत्तर प्रदेश में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. असम, मेघालय, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा में भी घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। Cold Wave Alert






















