आज Cockroach Janta Party और सरकार के बीच तीसरे दौर की वार्ता
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर अड़ी है CJP
चंडीगढ, 25 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि सोनम वांगचुक के अनशन खत्म होने के बावजूद आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मुख्य मांगें अभी पूरी नहीं हुई हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक उनका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने सरकार के हालिया फैसलों, प्रधानमंत्री के संदेश और आगे की रणनीति पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। Cockroach Janta Party protest in jantar mantar center govt meeting
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच आज बातचीत का तीसरा दौर होगा। यह बैठक दोपहर 3:30 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ अहम वार्ता होगी। दोनों पक्षों के बीच आंदोलन से जुड़ी मांगों और समाधान के संभावित रास्तों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























