CJP नेता अभिजीत दीपके पर टूटा दुखो का पहाड
हिरासत मे लिये जाने के बाद परिवार से आई दुख खबर सामने
पढिये क्या है पूरी खबर
चंडीगढ 10 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) राजधानी दिल्ली पहुंचते ही कॉकरेच पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसी बीच दीपके के लिए उनके परिवार से एक बुरी खबर आ गई है। अभिजीत दीपके की दादी सावित्रीबाई शंकर दीपके का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है।
जानकारी के अनुसार, अभिजीत दीपके की दादी सावित्रीबाई शंकर दीपके ने अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी, हिंगोली में ही अंतिम सांस ली है। वहीं, इस समय दीपके का परिवार दुख की घड़ी से गुजर है लेकिन दीपके दिल्ली में पुलिस की हिरासत में हैं।
वहीं, अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या दीपके वापस मुंबई लौटेंगे? फिलहाल दिल्ली पुलिस अभिजीत दीपके को आईजीआई एयरपोर्ट से विमान के अंदर से डिटेन करने के बाद गुरुग्राम ले गई है। हालांकि, सौरभ दास और आशुतोष रांका को अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया है। ताकि दिल्ली में कहीं पर भीड़ इक_ी ना हो सके।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, कॉकरोच जनता पार्टी के तीनों बड़े नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका एक ही विमान से दिल्ली पहुंचे थे। आईजीआई एयरपोर्ट पर पहले से तैनात दिल्ली पुलिस ने उन्हें विमान के अंदर से ही हिरासत लिया था।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























