राहुल गांधी ने तमिलनाडु CM सी. जोसेफ विजय से की मुलाकात
चंडीगढ 10 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) चेन्नई में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय से मुलाकात की। इस मुलाकात में कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद दोनों पास के एक कैफे भी गए। राहुल गांधी शाम को छात्रों के साथ संवाद करने के लिए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।
नीलांकरई चेन्नई के बाहरी इलाके में समुद्र तट के पास स्थित एक शांत और महंगा आवासीय क्षेत्र है। मुलाकात के बाद राहुल गांधी शहर के एक होटल पहुंचे। वह 10 मई 2026 को विजय के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए थे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/

























