Breking,news:
दीपावली से पहले दिल्ली CM Aaatishi ने दिल्ली की 1731 कच्ची कॉलोनियों को दिया बडा उपहार
दिल्ली CM आतिशी ने अनधिकृत कॉलोनियों के लोगों को दी बड़ी राहत …
चंडीगढ़, 16 अक्टूबर (विश्ववार्ता)दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली की कच्ची कॉलोनी में रहने वालों को बड़ी राहत देते हुए यह घोषणा की है कि अब उन्हें बिजली कनेक्शन बिना एनओसी के भी मिलेगा।
मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली सचिवालय में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि दिल्ली में 1731 कच्ची कॉलोनियां हैं. 10 साल पहले तक इनका बहुत बुरा हाल था. अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में बहुत सहूलियत इन कच्ची कॉलोनियों में दी गईं. लेकिन पिछले 1 साल से इन कॉलोनियों में रहने वाले लोग बिजली के कनेक्शन के लिए दर दर भटक रहे हैं। आतिशी ने कहा, सामान्यत बिजली कनेक्शन के लिए 15 दिन का समय लगता है वही समय डिस्कॉम लेंगी।
आतिशी ने बताया है कि दिल्ली में 1731 कच्ची कॉलोनियां हैं और दस साल पहले यहां बहुत बुरा हाल था। लेकिन जब अरविंद केजरीवाल की सरकार बनी तो यहां तमाम सुविधाएं दी गई और यहां रहने वाले लोगों का जीवन सुलभ हो गया। मगर पिछले एक साल से यहां रहने वाले लोगों को भाजपा की डीडीए की वजह से बिजली कनेक्शन लेने में दिक्कत आ रही है। डीडीए ने आदेश जारी किया कि बिना डीडीए की एनओसी के 1731 कच्ची कॉलोनियों में रहने वालों को बिजली कनेक्शन नहीं मिलेगा।
























