

Himachal Chief Minister Sukhwinder Sukkhu ने दिखाई नई ई-बसों को हरी झंडी
डीजल पर निर्भरता होगी कम : सुक्खू
हिमाचल, 30 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) सोलन। Chief Minister Sukhu flagged, हिमाचल प्रदेश में हरित एवं प्रदूषण मुक्त सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार की यह महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने जिला सोलन के क्यारीघाट से हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में शामिल की गई नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुई इलेक्ट्रिक बसें प्रदेश के विभिन्न रूटों पर चलेंगी। निगम के बेड़े में कुल 297 ई-बसें शामिल हुई हैं। नई ई-बसों के आगमन से एचआरटीसी के उन रूटों पर राहत मिलेगी, जहां बसों की कमी है। निगम की व्यवस्था के अनुसार, एक ई-बस को दिन में आवश्यकता के अनुसार दो से तीन रूट पर चलाया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को प्राथमिकता दे रही है। नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधा मिलेगी, वहीं डीजल पर निर्भरता कम होने के साथ प्रदूषण में भी उल्लेखनीय कमी आएगी। suku
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है, ताकि प्रदेश में स्वच्छ, टिकाऊ और आधुनिक परिवहन व्यवस्था विकसित की जा सके। हरे रंग की इन नई ई-बसों के शामिल होने से हिमाचल हरित परिवहन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















