
झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट , गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस
चंडीगढ़, 4 अगस्त (विश्ववार्ता) झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह पिछले एक महीने से ब्रेन स्ट्रोक और किडनी से जुड़ी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे थे और वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।
झारखंड आंदोलन की आत्मा माने जाने वाले शिबू सोरेन न सिर्फ एक राजनेता, बल्कि एक विचारधारा के प्रतीक थे। उन्हें ‘दिशोम गुरु’ के नाम से जाना जाता था एक ऐसा उपनाम जो उन्हें आदिवासी समाज के बीच उनके योगदान के लिए मिला।
“शिबू सोरेन जी एक ज़मीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में तरक्की की। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से प्रतिबद्ध थे। उनके निधन से दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से बात की और संवेदना व्यक्त की। ओम शांति।”






















