• Latest
  • Trending
  • All

जब से बेअदबी विरोधी कानून बना है, भाजपा मुझे कमजोर और खत्म करने की साजिशें रच रही है: Chief Minister Bhagwant Singh Mann

April 25, 2026

Punjab Assembly Speaker Kultar Singh Sandhawan ने 2026-27 के लिए सदन की विभिन्न कमेटीयों के चेयरमैन किए नामज़द

May 25, 2026

Chandigarh में खुलेआम शराब परोसने वालों पर एक्शन

May 25, 2026

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को Padma Shri Award 2026 से किया गया सम्मानित

May 25, 2026
?????????????????????????????????????????????????????????

Haryana में बड़ा एडमिनिस्ट्रेटिव फेरबदल! 24 IAS/HCS अधिकारियों को किया इधर-उधर 

May 25, 2026

‘Mukhyamantri Swasthya Yojana’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026

 Punjab News :  पंजाब मे मई की इस तारिख को गजटेड छुट्टी घोषित

May 25, 2026

आज सोने व चांदी के दामों मे उछाल या गिरावट, देखिये जल्दी

May 25, 2026

भारत के इस पडोसी देश मे खसरे के फैलने से इतने लोगो की मौत से मचा हाहाकार

May 25, 2026

Australian Foreign Minister पेनी वोंग आज क्वाड मीटिंग के लिए आएंगी नई दिल्ली 

May 25, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

Heatwave Alert: अगले 4 से 5 दिनों तक पंजाब सहित उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्सों में जारी रहेगा हीटवेव का कहर

May 25, 2026

Punjab के इस जिले के मेयर और और Punjabi Singer Diljit Dosanjh को मिला धमकी भरा E-Mail

May 25, 2026

पंजाब में आज से सरकारी ऑफिस और सभी स्कूलों का समय बदला

May 25, 2026
Punjabi News
English News
Monday, May 25, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

जब से बेअदबी विरोधी कानून बना है, भाजपा मुझे कमजोर और खत्म करने की साजिशें रच रही है: Chief Minister Bhagwant Singh Mann

by Wishav Warta Hindi Team
April 25, 2026
in पंजाब

 

जब से बेअदबी विरोधी कानून बना है, भाजपा मुझे कमजोर और खत्म करने की साजिशें रच रही है: Chief Minister Bhagwant Singh Mann

* भाजपा और इन सांसदों ने पंजाब के साथ धोखा किया है, जिसके लिए पंजाब उन्हें उचित जवाब जरूर देगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
* पंजाब में कोई आधार न होने के कारण भाजपा हमारे नेताओं को खरीदने के लिए सियासी जोड़-तोड़ और डराने-धमकाने जैसे पेंच अजमा रही है: Chief Minister Bhagwant Singh Mann

* जिस तरह भाजपा में पहले शामिल हुए नेताओं को किनारे लगा दिया गया, पंजाब के इन गद्दारों का भी यही हाल होगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

* जब भाजपा को आप सरकार में कोई भ्रष्टाचार नहीं मिला, तो इसने हमारी पार्टी को तोड़ने की कोशिशें शुरू कर दीं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

* पंजाब में स्कूलों और अस्पतालों से लेकर सड़कों और युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों तक, काम होता देखकर भाजपा बौखला गई है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

* अगर भाजपा ने मेरे द्वारा साढ़े चार साल में किए गए कामों का थोड़ा-सा हिस्सा भी किया होता, तो उन्हें दूसरी पार्टियों के नेताओं को डराने-धमकाने और खरीदने के लिए ईडी और सीबीआई जैसे हथकंडे नहीं अपनाने पड़ते: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ, 25 अप्रैल (विश्ववार्ता)  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भाजपा को एक स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जब से ‘बेअदबी’ के खिलाफ सख्त कानून बनाए गए हैं, भाजपा की बेचैनी स्पष्ट दिखाई दे रही है, क्योंकि भाजपा पंजाब की भावनाओं से जुड़े इस मुद्दे पर पंजाब सरकार की निर्णायक कार्रवाई को स्वीकार नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा, जिसे पंजाब ने बार-बार नकारा है, सूबे और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रति बदले की भावना और दुश्मनी वाला रवैया अपनाकर डराने-धमकाने, लालच देने और दल-बदल के प्रयासों के जरिए भ्रष्टाचार मुक्त आप सरकार को कमजोर करने की लगातार कोशिश कर रही है।

पार्टी छोड़ने वालों और ऐसे कदम उठाने के लिए मजबूर करने वालों की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि पंजाब में भाजपा का सियासी आधार नाममात्र का न होने के कारण वह ऐसी घटिया चालें चल रही है, क्योंकि आप सरकार द्वारा स्कूलों, अस्पतालों, सड़कों और रोजगार के मामले में प्रत्यक्ष सुधारों ने भाजपा और अन्य विपक्षी दलों का संतुलन पूरी तरह बिगाड़ दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘आप’ की ताकत आम लोग हैं और सैद्धांतिक मापदंड तथा क्रांतिकारी सोच हमारी पार्टी का आधार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सूबे के साथ दगा करने वाले लोगों को पंजाब के निवासियों ने सदा जवाब दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसी घटिया चालों से लोकतांत्रिक राज्य पंजाब में राजनीतिक सफलता हासिल नहीं की जा सकती।

आज चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के समझदार और स्वाभिमानी लोग उन गद्दारों को कभी माफ नहीं करेंगे, जिन्होंने अपने निजी हितों के लिए उनकी पीठ में छुरा घोंपा। पंजाबी कभी भी विश्वासघात करने वालों को नहीं भूलते और जिन्होंने भी उन्हें धोखा देने की सोची, वे लोग राजनीति से लुप्त हो गए। कमालू, मानशाहिया और अन्य ऐसे कई नेताओं ने जब भी पंजाब के लोगों से धोखा किया, तो लोगों ने उनका ऐसा सफाया किया कि वे आज यादों से भी मिट गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोकतंत्र में पार्टी सर्वोपरि होती है, न कि वह व्यक्ति जो अपनी मर्जी और फायदे के लिए दल बदलते रहते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई नेताओं को तो बिना किसी ठोस योगदान के पद हासिल हुए, लेकिन बाद में उन्होंने अपने निजी फायदों के लिए अपनी मूल पार्टी को धोखा देना चुना। भाजपा का असली नाम ‘कड्डे छड्डे पार्टी’ है, क्योंकि यह अपनी ‘वॉशिंग मशीन’ का उपयोग दूसरी पार्टियों के दागी नेताओं को साफ करने के लिए करती है। भाजपा चाहे कितने भी ढंग-तरीकों से कितने भी नेताओं को अपने पाले में ले ले, लेकिन पंजाब विरोधी मानसिकता के कारण पंजाब में उसका कोई आधार नहीं बन सकता।

पंजाब को कमजोर करने की योजनाबद्ध कोशिश का पर्दाफाश करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि भाजपा पंजाब की दुश्मन है, जिसने ग्रामीण विकास कोष (आरडीएफ), राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) फंड और अन्य योजनाओं के तहत सूबे के फंडों के हिस्से को रोक रखा है, जिससे सूबे के विकास कार्यों में बाधा पैदा हो रही है। पंजाब में कोई आधार न होने के कारण, भाजपा केंद्रीय एजेंसियों के उपयोग के जरिए हमारी पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रही है। पंजाब और पंजाबी ऐसी घटिया चालों का कड़ा विरोध करेंगे और गद्दारों को अच्छी तरह सबक सिखाएंगे।

उन्होंने जोर देकर कहा कि देश भर में भाजपा की राजनीतिक रणनीति क्षेत्रीय पार्टियों को कमजोर करने की रही है। भाजपा सिर्फ दूसरी पार्टियों को तोड़ना जानती है, क्योंकि इसके पास भरोसेमंद नेतृत्व की कमी है। उन्होंने ममता बनर्जी की पार्टी को तोड़ने की कोशिश की, उद्धव ठाकरे की पार्टी में फूट डाली और शरद पवार की पार्टी का भी यही हाल किया। नवीन पटनायक, दुष्यंत चौटाला और नीतीश कुमार जैसे नेताओं को भी इसी तरह की चालों से निशाना बनाया गया।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने व्यंग्य करते हुए कहा कि राज्यसभा सदस्य, जो अब अपने निजी हितों के कारण ‘आप’ में घुटन महसूस कर रहा है, ने कोठी नंबर 50 में सत्ता का आनंद लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा पहले दिन से ही आम आदमी पार्टी के पंजाब-पक्षधर और लोक-पक्षधर रुख के कारण उसे नुकसान पहुंचाने पर तुली हुई है। हमारे सदस्यों को खरीदने के लिए ऑपरेशन कमल शुरू किया गया था। भाजपा, जिसका पंजाब में कोई आधार नहीं है, ने दागी नेताओं को क्लीन चिट देने के लिए यहां अपनी ‘वॉशिंग मशीन’ का उपयोग शुरू कर दिया है।

पंजाब सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “भाजपा और उसके समर्थक यह हजम नहीं कर पा रहे कि हमारी सरकार ने 90 फीसदी घरों को मुफ्त बिजली कैसे प्रदान की है, भ्रष्टाचार के बिना 65,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां कैसे दी गईं, सड़कों में सुधार किया गया, टोल प्लाजा बंद किए, जिससे रोजाना 70 लाख रुपये की बचत हुई है और बुनियादी ढांचे को अपग्रेड किया गया है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत सभी 65 लाख परिवारों को स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा रहे हैं, जिसमें प्रत्येक को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है, जिसमें 30 लाख से अधिक लाभार्थी पहले ही शामिल हैं।” उन्होंने कहा, “पहली बार धान के सीजन के दौरान खेतों के ट्यूबवेलों को दिन में आठ घंटे से अधिक निर्बाध बिजली आपूर्ति की गई थी।”

उन्होंने आगे कहा कि किसानों को अब सिंचाई के लिए दिन में बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा, “सरकारी खजाने के एक-एक पैसे का उपयोग लोगों की भलाई के लिए समझदारी से किया जा रहा है। मांवा-धियां सत्कार योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 1000 और 18 साल से अधिक उम्र की अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1500 रुपये दिए जा रहे हैं।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि पंजाब सरकार ने सूबे भर में 43,000 किलोमीटर लिंक सड़कों की मरम्मत और अपग्रेडेशन के लिए विशाल प्रोग्राम शुरू किया है। उन्होंने आगे कहा, “हमने जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक, 2026 भी पारित किया है, जिससे बेअदबी के लिए सख्त सजा सुनिश्चित की गई है।”

यह दोहराते हुए कि भाजपा पंजाब की तरक्की से बेचैन है, उन्होंने कहा, “भाजपा पंजाब की खुशहाली से नाखुश है और गहरी साजिशें रच रही है। पंजाबी ‘आप’ के साथ डटकर खड़े हैं और ये सात नेता पूरी पार्टी का प्रतिनिधित्व नहीं करते। उनका असली चेहरा बेनकाब हो गया है।” उन्होंने कहा, “कैप्टन भाजपा में अलग-थलग महसूस कर रहे हैं और सुखपाल खैरा जैसे अन्य लोगों का भी यही हाल हुआ है।”

पार्टी के वैचारिक आधार का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह पार्टी खून-पसीने और कुर्बानी से बनी है। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और मैंने लोगों की सेवा करने के लिए अपना करियर छोड़ दिया।” उन्होंने जोर देकर कहा, “मैं भाजपा को चुनौती देता हूं कि वह मुझे खरीदने, परेशान करने या डराने की कोशिश करे। उन्होंने कहा कि न तो भाजपा और न ही इसकी केंद्रीय एजेंसियों के पास ऐसा करने की हिम्मत है।”

“इन नेताओं को पंजाब की सेवा करने के लिए महत्वपूर्ण पद दिए गए थे, लेकिन उन्होंने अपने पदों और जिम्मेदारियों से समझौता किया। चाहे विज्ञान और प्रौद्योगिकी में बहुत प्रगति हुई है, लेकिन किसी के दिल में क्या है, यह कोई भी मशीन नहीं पढ़ सकती। पंजाबियों ने उन्हें अपनी इच्छाओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना था, लेकिन उन्होंने निजी हितों के लिए लोगों के साथ धोखा किया।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर देते हुए कहा कि ‘आप’ राष्ट्रीय छवि वाली पार्टी है और यह किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा, “इस दल-बदल के बाद, पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) भविष्य का रास्ता तय करेगी, जिसमें अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शामिल है। हमारा विधायक दल पंजाब की तरक्की के लिए एकजुट और प्रतिबद्ध है।”

अंत में उन्होंने कहा, “भाजपा को याद रखना चाहिए कि उसकी चालें पंजाब में सफल नहीं होंगी। पंजाबी इस धोखेबाजी के लिए सबक सिखाएंगे।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “भाजपा हमेशा पंजाब विरोधी रही है। जब से बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून पारित किए गए हैं, भाजपा के अंदर बेचैनी दिखाई दे रही है और वे इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। पंजाब में बार-बार हार का सामना करने के बाद भाजपा ने लगातार पंजाब और आम आदमी पार्टी के प्रति दुश्मनी रखी है। हम पार्टी छोड़ने वालों और उन्हें शामिल करने वालों दोनों की कड़ी निंदा करते हैं।”

उन्होंने कहा, “पंजाब की पवित्र धरती से मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि ‘आप’ आम लोगों की पार्टी है और लोग हमारी असली ताकत हैं। पंजाब के लोग उन्हें जरूर सबक सिखाएंगे, जिन्होंने सूबे के साथ विश्वासघात किया है। ऐसी चालें उन्हें पंजाब जीतने में मदद नहीं करेंगी। लोकतंत्र में, लोग सर्वोपरि होते हैं और आम लोग हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं।” उन्होंने अंत में कहा कि ‘आप’ एक क्रांतिकारी विचारधारा वाली पार्टी है, जो एकजुट है और सच्चाई के प्रति दृढ़ है।

Tags: BJP is plotting to weaken and eliminate meChief Minister Bhagwant Singh MannLatest Punjab News
Share196Tweet123SendSendShareScan

Related

Punjab Assembly Speaker Kultar Singh Sandhawan ने 2026-27 के लिए सदन की विभिन्न कमेटीयों के चेयरमैन किए नामज़द

by Wishav Warta Hindi Team
May 25, 2026
0

Punjab Assembly Speaker Kultar Singh Sandhawan ने 2026-27 के लिए सदन की विभिन्न कमेटीयों के चेयरमैन किए नामज़द चंडीगढ़, 25...

Chandigarh में खुलेआम शराब परोसने वालों पर एक्शन

by Wishav Warta Hindi Team
May 25, 2026
0

Chandigarh में खुलेआम शराब परोसने वालों पर एक्शन! - सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया...

‘Mukhyamantri Swasthya Yojana’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

by Wishav Warta Hindi Team
May 25, 2026
0

'Mukhyamantri Swasthya Yojana’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’...

 Punjab News :  पंजाब मे मई की इस तारिख को गजटेड छुट्टी घोषित

by Wishav Warta Hindi Team
May 25, 2026
0

 Punjab News :  पंजाब मे मई की इस तारिख को गजटेड छुट्टी घोषित सरकारी छुट्टी को लेकर स्थिति स्पष्ट करते...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

🪷🌸 Amrit Vele Da हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर*

May 25, 2026

आज का विचार

आज का विचार

🌷आज का सुविचार 🌷Aaj ka vichar 🌷

May 25, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : DivinderJeet@wishavwarta.in

Recent

Punjab Assembly Speaker Kultar Singh Sandhawan ने 2026-27 के लिए सदन की विभिन्न कमेटीयों के चेयरमैन किए नामज़द

by Wishav Warta Hindi Team
May 25, 2026
0

Punjab Assembly Speaker Kultar Singh Sandhawan ने 2026-27 के लिए सदन की विभिन्न कमेटीयों के चेयरमैन किए नामज़द चंडीगढ़, 25...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA