इंडियन प्रीमियर लीग में आज चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से
IPL-2025,आज धोनी चेन्नई की कप्तानी करेंगे, टीम पिछले चारों मैच हारी
रुतुराज गायकवाड पूरे सीजन से अब बाहर
चंडीगढ, 11 अप्रैल:(विश्ववार्ता): इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में आज चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। सीजन का 25वां मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। एमएस धोनी एक बार फिर से आईपीएल में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। साल 2023 में चेन्नई ने धोनी की कप्तानी में ही आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद से लगातार एमएस धोनी आईपीएल में खेल तो रहे हैं, लेकिन बतौर खिलाड़ी ही दिख रहे हैं। लेकिन अब आईपीएल के बचे हुए मैचों में इस साल एमएस धोनी फिर से टीम की कमान संभालेंगे। इस बीच खबर आई है कि रुतुराज गायकवाड पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बताया जाता है कि उनकी कोहनी में फ्रेक्चर हुआ है। ये अपन अपने में एक बड़ा घटनाक्रम हैं। उसे अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स से 18 रन से पराजय का सामना करना पड़ा था।
चेन्नई की गेंदबाजी कमोबेश वैसी ही रहेगी, जिसमें खलील अहमद, मुकेश चौधरी और मथीशा पथिराना तेज गेंदबाजी विभाग संभालेंगे जबकि रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा और नूर अहमद पर स्पिन विभाग की जिम्मेदारी होगी। जहां तक नाइट राइडर्स का सवाल है, वे तीन दिन पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मिली करीबी हार से उबरने और इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेंगे।























