Chandigarh Weather : पूरे दिन रुक-रुक कर बरसते रहे बादल
आज फिर शहर मे रहेगा बादलों का डेरा
चंडीगढ़, 27 अगस्त: (विश्ववार्ता) Chandigarh Weather कल मौसम पूरी तरह से बदला-बदला सा रहा। सुबह से देर शाम तक आसमान में काले बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की बारिश होती रही। इस वजह से जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर का पारा भी सामान्य से काफी नीचे चला गया।
Chandigarh मौसम विज्ञान केंद्र ने AAJ भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। Weather विभाग के अनुसार दिन में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले दो दिन तक ऐसे ही हालात बने रहेंगे। इस दौरान शहरवासियों को बारिश से मिली ठंडक का आनंद तो मिलेगा लेकिन जलभराव और ट्रैफिक जैसी समस्याओं से भी दो-चार होना पड़ सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री नीचे रहा। मंगलवार को सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक 1.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। पिछले 36 घंटों में 11 एमएम बारिश हो चुकी है।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/
























