
Chandigarh के 15 साल पुराने बहुचर्चित MBA रेप छात्रा मामले मे अदालत ने सुनाया बडा फैसला
बड़े शातिर ढंग से करता था वारदात
चंडीगढ़ 29 नवंबर 2025 (विश्व वार्ता) चंडीगढ़ के लगभग 15 साल पुराने बहुचर्चित MBA छात्रा रेप-हत्याकांड में जिला अदालत ने आज सजा का फैसला सुना दिया है। अदालत ने इस मामले में दोषी साइको किलर मोनू कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसी के साथ इस दरिंदे पर 1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। एक दिन पहले ही अदालत ने इस साइको किलर को दोषी करार दिया था। girl raped and murdered
वहीं साइको किलर मोनू को सजा सुनाये जाने के दौरान भी आज पीड़ित मृतका के माता-पिता कोर्ट में मौजूद रहे। कल भी वह कोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने कोर्ट के फैसले पर न्याय की खुशी तो जताई है लेकिन उनका कहना है उनकी बेटी के इस अपराधी को फांसी की सजा सुनाई जानी चाहिए थी। ऐसे क्रूर और घिनौनी मानसिकता के अपराधी के लिए उम्रकैद की सजा भी कम है। इसी के साथ वह अपनी बेटी को याद कर रो भी पड़े।
आपको बता दें कि जिस रेप-हत्याकांड मामले में साइको किलर मोनू कुमार को सजा सुनाई गई है। वह मामला साल 2010 का है। जब सेक्टर 38 में 21 साल की एमबीए छात्रा की झाड़ियों में डेड बॉडी मिली थी और वहीं पास में उसकी एक्टिवा थी। जांच में पता चला कि एमबीए छात्रा के साथ पहले क्रूरता से रेप किया गया और इसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या की गई। इस तरह की वारदात के बाद उस समय पूरे सहत में सनसनी फैल गई थी। वहीं पुलिस ने इस संगीन मामले में छानबीन और आरोपी को पकड़ने की कवायद शुरू कर दी थी।
लेकिन इस वारदात को अंजाम देने वाला यह साइको किलर (Psycho Killer) मोनू कुमार पुलिस की नजरों से बचता रहा। करीब 14 साल बाद पिछले साल ही इसे चंडीगढ़ पुलिस ने डड्डूमाजरा के पास से गिरफ्तार कर पाने में सफलता हासिल की थी। जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस मोनू कुमार से पूछताक्ष के साथ ही जुटाये गए सबूतों की जांच में जुटी रही। इस दरिंदे के DNA और स्पर्म टेस्ट भी किए गए। जिसमें यह पुष्टि हुई कि इसी ने एमबीए छात्रा के साथ वारदात को अंजाम दिया है।
बताया जाता है कि मोनू कुमार टैक्सी चालक के तौर पर काम करता था। यह ऐसा साइको था कि अकेली लड़कियों को अपना निशाना बनाता था। एमबीए छात्रा के साथ रेप और हत्या की वारदात के साथ ही यह 2 और लड़कियों के साथ इसी तरह की वारदात को अंजाम दे चुका था। पहले यह किसी लड़की को अकेला देख उसे झांसे में लेता था और इसके बाद उसे सुनसान जगह लेकर और शराब पीने के बाद उसके साथ रेप करता और इसके बाद फिर मार डालता और मौके से फरार हो जाता। यह इतना शातिर था कि अपने पास फोन नहीं रखता था। मौके पर अपना कोई सबूत नहीं छोड़ता था।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























