
Chandigarh Police में फेरबदल का सिलसिला जारी
अब इतने इंस्पेक्टरों को किया इधर से उधर, पढिये पूरी लिस्ट
चंडीगढ, 18 जुलाई (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ पुलिस में फेरबदल का सिलसिला जारी है। अब 3 इंस्पेक्टर इधर से उधर किए गए हैं। इनमें से एक इंस्पेक्टर बलदेव कुमार का 24 घंटे के भीतर दूसरी बार तबादला हुआ है। इंस्पेक्टर बलदेव कुमार को जहां पहले एएनटीएफ से सुरक्षा विंग में भेजा गया था तो वहीं अब दोबारा से तब्दील कर सुरक्षा विंग से इंचार्ज ज्यूडिशियल लॉकअप जिला अदालत-43 लगाया गया है।
वहीं 2 अन्य इंस्पेक्टरो में इंस्पेक्टर जसपाल सिंह को पीसीआर से इंस्पेक्टर एडमिन ऑपरेशन सेल और महिला इंस्पेक्टर जसविंदर कौर को पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर एडमिन पीसीआर लगाया गया है। ज्ञात रहे कि, इससे पहले चंडीगढ़ पुलिस के 10 इंस्पेक्टरों को नई ज़िम्मेदारी दी गई थी। जबकि साथ ही अन्य सब-इंस्पेक्टरों के साथ और पुलिसकर्मी तब्दील किए गए थे। चंडीगढ़ पुलिस में यह बड़ा फेरबदल था। इस कड़ी में कई थानों के SHO भी बदल गए थे।























